राजस्थान जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है.
ऐसे में यदि आप भी Rajasthan Jan Aadhar Card Registration करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे जन आधार कार्ड क्या है? जन आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे? क्या डॉक्यूमेंट लगेगा? इसके फयेदे क्या है? इत्यादि सबकुछ.
Rajasthan Jan Aadhar Card Registration
| आर्टिकल | जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन |
| लाभार्थी | राजस्थान के निवासी |
| प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| उदेश्य | परिवारों का सामाजिक आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करना |
| वेबसाइट | Janaadhaar.Rajasthan.gov.in |
क्या है जन आधार कार्ड ? क्या है इसके फायदे ?
जन आधार एक पारिवारिक डिजिटल आईडी है यह एक 10 अंक वाला कार्ड है इसे एक पहचान के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है इस कार्ड के द्वारा आप राजस्थान के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते है.
इसका मुख्या उदेश्य राज्य के निवासीयों एवं परिवारों की जन-सांख्यिकीय एवं सामाजिक आर्थिक सूचनाओं का डेटा बेस तैयार किया जाना है.

जन आधार कार्ड को परिवार एवं सदस्यों की पहचान तथा पता दस्तावेज़ के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है
इस कार्ड में 10 अंक वाली एक पहचान संख्या होती है जिसमें परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध रहती है.
जन आधार कार्ड में सरकारी योजनाओं के अलावा मृत्यु, जन्म पंजीकरण, सिंगल साइन ऑन, पाठशाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण आदि सेवाए शामिल किया गया है.
जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के द्वारा ही आप राजस्थान की सभी सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर पाएंगे एवं लाभ प्राप्त कर सकते है.
राजस्थान जन आधार कार्ड के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- परिवार के मुख्य का पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
जन आधार कार्ड के अंतर्गत आने वाली योजनाएं
- मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम
- बेरोजगारी भत्ता
- राजगार श्रिजन योजना
- राजस्थान स्टेट गंगा नगर शुगर मिल
- ईपीडीएस
- हिताधिकारी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायत योजना
- देव नारायण गर्ल स्टूडेंट स्कॉलर इंसेंटिव स्कीम
- मुख्यमंत्री संबल विधवा योजना
राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण कैसे करे?-Quick Process
- राजस्थान जन आधार के पोर्टल पर जाईए – Click Here
- JAN ADHAR ENROLLMENT पर क्लिक कीजिये.
- पुनः Citizen Registration को सेलेक्ट कीजिये.
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरकर सबमिट करें
- अंत में आवेदन फॉर्म भर कर फाइनल Submit कीजिये.
राजस्थान जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको एक रिसीविंग मिल जायेगा. जिसका प्रिंट आउट निकलकर आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है.
इस प्रकार से आप Quick Process को फॉलो कर जन आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और जन आधार कार्ड प्राप्त कर सकते है जिससे आप भी राजस्थान की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके.
यदि उपर बताए गए Quick Process को फॉलो कर राजस्थान जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करने में आपको कोई परेशानी हो रही है तो निचे बताये गए Step By Step प्रोसेस को फॉलो किजिए.
Rajasthan Jan Adhar Card Registration Online
स्टेप 1 सबसे पहले आपको निचे दिए गए लिंक/बटन पर क्लिक करके राजस्थान जन आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट JanAadhaar.Rajasthan.gov.in पर जाना है..
स्टेप 2 अब आपके सामने जन आधार की ऑफिसियल वेबसाइट खुलकर आ जाएगी जहाँ आपको स्क्रोल करके निचे आना है और JAN ADHAR ENROLLMENT पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

स्टेप 3 अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल कर आएगा, यहाँ पर आपको Citizen Registration पर क्लिक करना है जैसा की निचे फोटो में है.

Step 4 क्लिक करते ही आपके सामने Citizen Registration का पेज खुल कर आ जायेगा.
यहाँ पर आपको अपने घर के मुखिया का नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि डालकर जेंडर सेलेक्ट करना है और सबमिट करें बटन पर क्लिक करना है. जैसा की निचे फोटो में है.

स्टेप 5 सबमिट करते ही आपका रजिस्ट्रेशन स्वीकार हो जायेगा और आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर आ जायेगा जिसमे आप अपनी 8 अंको का रजिस्ट्रेशन संख्या देख सकते है जैसा निचे फोटो में है.
नोट : आपको इस रजिस्ट्रेशन संख्या को कॉपी करके अपने पास सुरक्षित रख लेना है. इसका इस्तेमाल जन आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए कर सकते है.

स्टेप 6 पुनः आपको रजिस्ट्रेशन संख्या के निचे दिए गए ऑप्शन जन आधार नामांकन करने का लिंक पर क्लिक करना है जैसा की ऊपर फोटो में है.
स्टेप 7 आगे आपको रजिस्ट्रेशन संख्या डालकर खोजे पर क्लिक करना है जैसा की निचे फोटो में है.

स्टेप 8 अब आपके सामने जन आधार परिवार नामांकन विवरण का पेज खुल कर आ जायेगा. जहाँ आपको फोटो सेलेक्ट कर मुखिया का फोटो अपलोड करना है और सभी विवरण सही-सही भरना है. जैसा की निचे फोटो में है.

स्टेप 9 यहाँ पर यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो हां को सेलेक्ट कर जिला ,ग्राम पंचायत, पंचयत समिति, ग्राम, पिनकोड आदि सभी विवरण भरना है जैसा की निचे फोट में है.

स्टेप 10 उसके बाद मुखिया के व्यक्तिगत जानकारी जैसे पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति आदि जानकारी भरना है. जैसा की निचे फोटो में है.

स्टेप 11 आगे आपको परिवार के कुल सदस्यों की संख्या को भर कर सदस्य जोड़े पर क्लिक करना है. जैसा की निचे फोटो में है.

इस प्रकार से फॉर्म में सभी विवरण भरने पर आपका रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर लिया जायेगा और आपका आवेदन पूर्ण रुप से हो जायेगा.
Also Read: Rajasthan Jan Aadhar Card Related Articles
इस प्रकार से आप घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से राजस्थान जन आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है.
FAQ: राजस्थान जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित सवाल-जवाब
राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण के लिए वेबसाइट क्या है?
जन आधार कार्ड पंजीकरण के लिए ऑफिसियल वेबसाइट janadhar.rajasthan.gov.in है.
जन आधार कार्ड पंजीकरण के लिए न्यूनतम कितनी आयु होनी चहिये?
राजस्थान के सभी निवासी जिनकी उर्म 18 वर्ष से अधिक है इस राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण करवा सकते है.
जन आधार में नाम कैसे जोड़े?
जन आधार में नाम जोड़ने की लिए ऑफिसियल वेबसाइट SSO.rajasthan.gov.in पर जाकर सदस्य का नाम जोड़ सकते है.
राजस्थान जन आधार पंजीकरण के लिए कितना रूपया लगता है
जन आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा इस योजना में नि:शुल्क पंजीकरण कर सकेंगे.
इस आर्टिकल में हमने Rajasthan Jan Aadhar Card Registration कैसे करे? पूरा प्रोसेस बताया है इस आर्टिकल को फॉलो कर आप बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन जन आधार कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते है.
यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया और आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार के काम आ सकता है तो कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ Facebook और WhatsApp जैसे सोशल मीडिया साईट पर जरुर शेयर करे.
आपका अपना कीमती समय निकलकर पूरा आर्टिकल पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, ईश्वर करे आपका दिन शुभ हो.